सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Salary of 18 employees withheld due to poor progress of Farmer Registry

Sant Kabir Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर 18 कर्मियों का रुका वेतन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Salary of 18 employees withheld due to poor progress of Farmer Registry
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार शाम को फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान में खराब प्रगति वाले 25 राजस्व गांव के कर्मचारियों को बुलाया गया। बैठक में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी प्रगति भी खराब पाई गई। जिलाधिकारी ने 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसमें पांच लेखपाल, सात पंचायत सहायक, तीन रोजगार सेवक एवं तीन ग्राम सचिव शामिल हैं। उन्हें निर्देशित किया गया कि यदि प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।
Trending Videos

फार्मर रजिस्ट्री में जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं है। अभी कुल 62000 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है। इसके लिए शासन द्वारा 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी कर्मचारी इस अवधि के दौरान अपने लक्ष्य पूर्ण नहीं करते हैं, उनकी प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन समीक्षा करते हुए अनिवार्य रूप से विशेष अभियान में अवशेष फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनका भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, समस्त सहायक विकास अधिकारी कृषि, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed