सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM seals illegally operating school.

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित विद्यालय किया सील

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
SDM seals illegally operating school.
विज्ञापन
धनघटा। विकास क्षेत्र नाथनगर के पुतसर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित विद्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया। आईजीआरएस पर मिली शिकायत और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए नोटिस के बाद उपजिलाधिकारी धनघटा और खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर के संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सील की कार्रवाई की।

बीईओ अरुण प्रताप सिंह के अनुसार यह विद्यालय बिना किसी वैध मान्यता के नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा था, जो निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनका दाखिला नजदीकी परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से स्कूल संचालित करने वाले प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed