सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Skin diseases are raging in the summer, with 100-150 patients arriving at the district hospital daily.

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में चर्म रोग का प्रकोप, जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 100-150 मरीज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Skin diseases are raging in the summer, with 100-150 patients arriving at the district hospital daily.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तेज गर्मी और उमस से चर्म रोगियों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझते हुए पहुंच रहे हैं। इनमें एग्जिमा, फंगल इंफेक्शन, खुजली, लाल चकत्ते और त्वचा का छिलना जैसी शिकायतें ज्यादा हैं।
Trending Videos

डॉ. गौतम ने बताया कि गर्मी में पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और त्वचा के रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। गर्मी में पसीना, नमी और गीले कपड़ों को देर तक पहने रहना फंगल इंफेक्शन के लिए दिक्कत का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 3-4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। गीले कपड़ों को तुरंत बदलें और शरीर को साफ रखें। सोमवार को कई मरीज राजेश संगम, प्रदीप, सुखदेव, राजकुमार, इंद्रावती, इकबाल, सुधीर, तैयब और सुल्तान को दवा देकर घर भेजा गया। डॉक्टर ने उन्हें दवा के साथ दिनचर्या में बदलाव की सलाह भी दी।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम और बुखार तेजी से बढ़ रहा है। ओपीडी में करीब 70-80 बच्चे इन समस्याओं से पीड़ित थे। डॉक्टर ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed