{"_id":"69e665e8da59489e860c5318","slug":"competitions-organized-in-the-program-under-nari-shakti-vandan-abhiyan-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-149397-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सोमवार को छात्रों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए निबंध, कविता, पोस्टर, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं कुछ विद्यालयों में वाद-विवाद के साथ लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।
बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि यदि बचपन से ही बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी की भावना विकसित की जाए, तो समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। इसी सोच में नारी शक्ति वंदन अभियान को लागू किया गया है।
स्कूलों को इन कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे छात्राओं में शारीरिक, मानसिक विकास व रचनात्मकता भी विकसित होगी। इन आयोजनों से बालिकाओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जब्बार में ''नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भविष्य पर प्रभाव'' विषयों पर वाद-विवाद ''सशक्त नारी, समृद्ध भारत'' विषय पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार ने इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया। वहीं कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू में और ''विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका'' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें वंदना ने पहला, संगीता ने दूसरा और शिवांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टड़वां, भिटियां खुर्द, सांड़ें खुर्द, नंदौर और कंपोजिट विद्यालय अछियां व नारायनपुर समेत कई विद्यालयों पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X