फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son went missing from Mumbai, found in Kolkata, reunited with father in Gorakhpur

पिता-पुत्र का मिलन: 15 साल बाद लौटा लापता बेटा, बूढ़े पिता का हौसला जीत गया; मां इंतजार में छोड़ गई दुनिया

Thu, 20 Aug 2026 12:01 PM IST
Rohit Singh मदन मोहन पांडेय, उरुवा/संवाद न्यूज एजेंसी
मदन मोहन पांडेय, उरुवा/संवाद न्यूज एजेंसी Published by: Rohit Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

पत्नी निर्मला (45) के मुताबिक मुंबई के ठेकेदार ने बताया कि वे (विश्वनाथ) घर चले गए हैं और उनकी मजदूरी के चार हजार रुपये भेजने की बात कही। रुपये तो आए लेकिन वे न घर पहुंचे और न ही उनका कोई पता चला। बूढ़े पिता रामनैन और परिवार ने उन्हें खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Son went missing from Mumbai, found in Kolkata, reunited with father in Gorakhpur
पत्नी और पिता के साथ मठराम गिरी जिगिनिया शाहपुर घर पर मौजूद विश्वनाथ साहनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के जिगिनिया शाहपुर निवासी 80 वर्षीय रामनैन का हौसला जीत गया। 15 साल लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार उन्होंने अपने बेटे विश्वनाथ को ढूंढ निकाला। कोलकाता के एक एनजीओ और पुलिस ने उनकी मदद की और बेटे को पिता व परिवार से मिलवा दिया। बेटे के घर लौटने से पत्नी निर्मला, बच्चों और बूढ़े पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। विश्वनाथ अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं और बातचीत के दौरान कई बातें भूल जा रहे हैं।
विज्ञापन

मामला बेलघाट थाना क्षेत्र के मठराम गिरी, जिगिनिया शाहपुर गांव का है। वर्ष 2011 में विश्वनाथ रोजी-रोटी कमाने मुंबई गए थे। करीब तीन महीने तक वह परिवार के संपर्क में रहे और खर्च के लिए रुपये भी भेजते रहे। इसके बाद अचानक उनका फोन आना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी निर्मला (45) के मुताबिक मुंबई के ठेकेदार ने बताया कि वे (विश्वनाथ) घर चले गए हैं और उनकी मजदूरी के चार हजार रुपये भेजने की बात कही। रुपये तो आए लेकिन वे न घर पहुंचे और न ही उनका कोई पता चला।
विज्ञापन

बूढ़े पिता रामनैन और परिवार ने उन्हें खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी निर्मला पांच बच्चों के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती रहीं। इस बीच विश्वनाथ की मां उसका इंतजार करते-करते 2024 में दुनिया छोड़ गईं।

आखिरकार सच हो गई उम्मीद...
विश्वनाथ साहनी की तलाश में परिवार के लोगों की आंखें भले ही थक गई थीं लेकिन बेटे के लौटने की उम्मीद ने पिता का हौसला कभी टूटने नहीं दिया। हर दिन यही भरोसा रहा कि बेटा जहां भी होगा एक दिन जरूर लौटेगा। इसी उम्मीद के सहारे उन्होंने 15 साल तक उसकी तलाश जारी रखी। आखिरकार बुधवार को उम्मीद उस वक्त सच हुई जब बेटा लौट आया।

ऐसे हुई पुष्टि: कोलकाता पुलिस व संस्था ने निभाई जिम्मेदारी
बेलघाट थानाध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि पहले कोलकाता की पुलिस और वहां की एक संस्था ईश्वर संकल्प ने बेलघाट पुलिस से संपर्क किया और उनकी तस्वीर व लोकेशन साझा की। पुलिस ने फोटो के आधार पर परिवार से संपर्क कर पहचान कराई। पहचान की पुष्टि की गई और परिवार को कोलकाता भेजा गया।

पत्नी निर्मला, बेटी रोशनी और रिश्तेदार सीताराम कोलकाता के हावड़ा पहुंचे संस्था के सदस्यों ने उन्हें अपने साथ ले जाकर विश्वनाथ से मिलवाया। कालीघाट पुलिस की मौजूदगी में विश्वनाथ को परिवार को सौंप दिया गया। बुधवार को विश्वनाथ को लेकर परिवार गोरखपुर लौट आया।

विश्वनाथ ने बताया- ठेकेदार से विवाद के बाद मुंबई से निकल गए
विश्वनाथ ने बताया कि मुंबई में वह ठेकेदार से अपने रुपये मांग रहे थे। उसने नहीं दिया तो नाराज होकर वह पैदल ही मुंबई से निकल पड़े और नागपुर पहुंच गए। इसके बाद वह कोलकाता कैसे पहुंचे उन्हें याद नहीं। पुलिस का कहना है कि वहां कुछ लोगों ने उन्हें एक आश्रम जैसी संस्था में पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने संस्था को अपने घर का पता बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed