सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP becomes strict on negligence in investigation of crimes against women

Sant Kabir Nagar News: महिला अपराधों की विवेचनाओं में लापरवाही पर सख्त हुए एसपी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP becomes strict on negligence in investigation of crimes against women
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी थानों के विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान महिला अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं पर विशेष जोर दिया।
एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि बिना कारण विवेचनाओं को लंबित रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि महिला अपराध से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विवेचना केवल औपचारिक न होकर साक्ष्यों पर आधारित होनी चाहिए। फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के साथ-साथ गवाहों के बयान पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से दर्ज किए जाएं, ताकि न्यायालय में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने महिला अपराधों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित विवेचक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।
बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी सरोज शर्मा, रीडर राम आशीष यादव, पीआरओ मनीष जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed