{"_id":"6a7f5a4f742f2e03870ac99f","slug":"sub-inspector-punished-with-a-running-drill-for-negligence-in-resolving-igrs-complaints-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155584-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दरोगा को दौड़ की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दरोगा को दौड़ की सजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को सख्ती दिखाई। उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों और उनमें मिले असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा और बेलहर कला थाने से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और स्थिति जांची गई।
समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता और तत्परता न मिलने पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर और संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। कोतवाली खलीलाबाद के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित स्तर की कार्रवाई न किए जाने पर एसपी ने लापरवाही के दृष्टिगत उन्हें दंड स्वरूप दौड़ कराई। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी।
एसपी ने कहा कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों और असंतुष्ट फीडबैक से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। निस्तारण में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता अथवा शिकायतकर्ता के प्रति असंवेदनशील व्यवहार सामने आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।