{"_id":"69b4734fd89c09152506863e","slug":"sub-inspector-recruitment-exam-today-strict-security-arrangements-will-be-in-place-at-the-centres-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147391-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दरोगा भर्ती परीक्षा आज, केंद्रों पर रहेगी चाक चौबंध व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दरोगा भर्ती परीक्षा आज, केंद्रों पर रहेगी चाक चौबंध व्यवस्था
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र जीजीआईसी का निरीक्षण करते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शनिवार को सात केंद्रों पर होगी। 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा में 8424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने निगरानी की खास व्यवस्था की है। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। शासन की ओर से 14 और 15 मार्च को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित है। इसके लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय और वित्तपोषित विद्यालय ही केंद्र बने हैं।
इसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर और पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद शामिल है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा होगी। दो दिनों में चार पालियों में परीक्षा होगी।
प्रत्येक पाली में 2106-2106 यानी कुल 8424 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे के बीच होगी। शनिवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने एचआरपीजी कॉलेज, एचआरआईसी कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद का निरीक्षण किया। वहां की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम व व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
Trending Videos