फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The BRC echoed with the chant, "Chanting Your name at the break of dawn, O Lord..."

Sant Kabir Nagar News: सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु...से गूंजा बीआरसी

Thu, 20 Aug 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The BRC echoed with the chant, "Chanting Your name at the break of dawn, O Lord..."
बीआरसी सेमरियावां पर एफएलएन प्रशिक्षण में शामिल ​शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। प्राथमिक स्तर के बच्चों में पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान की अपेक्षित दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का चौथा बैच बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर शुरू हुआ। प्रशिक्षण में 100 शिक्षक और शिक्षामित्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण के पहले दिन की शुरुआत प्रार्थना ‘सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, करते हैं हम शुरू आज का काम शुरू’ से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों का परिचय कराते हुए प्रशिक्षण सत्र को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा-कक्षीय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के साथ बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। पहले दिन ‘वीणा’ पाठ्यपुस्तक और गणित मेला विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित करने के लिए शिक्षण प्रक्रिया को रोचक, सरल और गतिविधि आधारित बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया, जफीर अली, केएन पांडेय, संतोष तिवारी और सूचित कुमार चौरसिया ने कक्षा-कक्षीय प्रक्रिया के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षकों का ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने बच्चों की सहभागिता बढ़ाने, उनकी समझ के स्तर के अनुसार शिक्षण गतिविधियां कराने तथा सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान नीलम चौधरी, शिखा चौधरी, इरफान अहमद, लक्ष्मी चौधरी, वंदना गुप्ता, मो. सलमान, सीमा पटेल, माया सिंह, सरिता चौधरी, संजू सहित शिक्षक-शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed