सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The bride refused to marry when the groom changed.

Sant Kabir Nagar News: दूल्हा बदला तो दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry when the groom changed.
विज्ञापन
महुली। बिटिया की शादी के लिए एक गरीब पिता ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी। शादी तय हुई तो दिखाई की रस्म धूमधाम से पूरी हुई। खुशियां तब टूट गईं जब घरवालों को लड़का बदलने की जानकारी मिली। बदले दूल्हे को देख लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और दुल्हन के साथ-साथ उसके घर वालों ने भी शादी से इन्कार कर दिया। बरात बिना शादी के ही लौट गई।
Trending Videos

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। दिखाई की रस्म भी बड़े धूमधाम से पूरी हुई। लड़की-लड़के ने भी एक दूसरे को पसंद कर लिया। पिता ने भी शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। पिता ने पूर्वजों की पांच बिस्वा जमीन भी बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को लड़की के घर मंडप और जनवासे की सजावट हुई। जब बरात दरवाजे पर पहुंची तो दूसरे लड़के के रूप में दूल्हे को देखकर घरातियों में कानाफूसी होने लगी। मामला जब लड़की और उसके घरवालों की जानकारी में पहुंचा तो सभी स्तब्ध हो गए। लड़की के घरवालों का आरोप है कि जिस लड़के के साथ शादी तय थी उसके स्थान पर दिव्यांग युवक को दूल्हा बना कर लाया गया। नाराज घरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की ने भी शादी से इन्कार कर दिया।
कुछ बरातियों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मौका देख बराती धीरे-धीरे रफूचक्कर होने लगे। बाद में पूरी बरात बिना शादी के ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed