सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The judges showcased their strength in the Games by winning nine medals.

Sant Kabir Nagar News: न्यायाधीशों ने नौ पदक हासिल कर खेलों में दिखाया दम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The judges showcased their strength in the Games by winning nine medals.
न्यायिक मजिस्ट्रेट अ​भिनव त्रिपाठी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय जुडीशियल स्पोर्ट्स मीट-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला जज समेत जिले के तीन न्यायिक अधिकारियों ने कुल नौ पदक हासिल किया है।
Trending Videos


जेटीआरआई लखनऊ में 24 अप्रैल से शुरू हुए खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 26 अप्रैल को पुरस्कार वितरण से हुआ। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कुल नौ पदक हासिल किए। उन्होंने बैडमिंटन डबल्स (ओपन) में अपर जिला जज मुरादाबाद जितेंद्र सिंह के साथ उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। इसी प्रकार बैडमिंटन सुपर वेटरन डबल तथा टेबल टेनिस (सुपर वेटरन) डबल्स व बैडमिंटन डबल वेटरन तथा सिंगल सुपर वेटरन के सेमीफाइनल में विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय त्रिपाठी टेबल टेनिस (सुपर वेटरन) डबल्स व सिंगल्स के विजेता बन पदक हासिल किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव त्रिपाठी ने रिले रेस तथा टेबल टेनिस (ओपन) सेमीफाइनल जीतकर पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed