सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The new BDO of Semriyawan assumed charge, there are no secretaries in four villages, people are upset.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के नए बीडीओ ने ग्रहण किया पदभारचार ग्रामों में सचिव नहीं, लोग परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The new BDO of Semriyawan assumed charge, there are no secretaries in four villages, people are upset.
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों में शनिचरा, बरगदवा, सेवईपार, रानीपुर में तैनात सचिव चंदन सिंह का एक माह पहले तबादला हो गया। तब से पंचायतों में किसी अन्य सचिव को नियुक्त नहीं किया गया है। इस स्थिति में पंचायत का कार्यभार किसी अन्य को न दिए जाने से पंचायत का विकास कार्य प्रभावित है। साथ ही इस समय जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, कागजी कोरम पूरा करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ग्राम प्रधान कृष्ण जीवन, पवन कुमार, राकेश कनौजिया और ग्रामीण सुनील, राजेश, मंगरू, मोहन, रमेश, विमल, हरिश्चंद्र, नर्मदा देवी, गोपीचंद, लक्ष्मीना, बिंदेश्वरी, धर्म विजय सहित तमाम लोगों ने बताया कि परिवार रजिस्टर नकल के लिए हम लोग दौड़ रहे हैं। सचिव न रहने से परेशान हो रहे हैं। सचिव न होने से ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय का भी चक्कर काटना पड़ रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed