सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The proposal is limited to the construction of two overbridges at the railway crossing.

Sant Kabir Nagar News: प्रस्ताव तक सिमटा रेलवे क्राॅसिंग पर दो ओवरब्रिज का निर्माण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The proposal is limited to the construction of two overbridges at the railway crossing.
तितौवा में रेलवे क्रासिंग बंद होने से खड़े राहगीर। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित तितौवा व त्रिपाठी मार्केट में रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना अधर में लटक गई है। इसके लिए करीब दो साल पहले प्रस्ताव बना और सर्वे भी कराया गया, लेकिन अब तक इस योजना पर प्रगति नहीं हो सकी है। यह स्थिति तब है जबकि यहां से रोजाना करीब 100 ट्रेनें गुजरतीं हैं। इससे अक्सर रेलवे क्राॅसिंग बंद रहती है। इससे जहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है, वहीं लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Trending Videos

तितौवा और त्रिपाठी मार्केट में रेलवे मंत्रालय ने ओवरब्रिज के लिए करीब दो साल पहले सर्वे कराया था। इसके साथ ही एनओसी के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था, लेकिन इसी बीच त्रिपाठी मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों व लोगों ने यह कह कर आपत्ति जताई कि ओवरब्रिज बनने से व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने यहां अंडरपास के निर्माण की मांग उठानी शुरू कर दी। इसके लिए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके बाद से पुल बनाने की योजना अधर में लटकी हुई है। क्षेत्र के निवासी गणेश यादव, श्याम कुमार आदि का कहना है कि त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज की जगह अंडरपास बनाया जाना चाहिए, ताकि किसी का नुकसान न हो, लेकिन न तो ओवरब्रिज बना और न ही अंडरपास का ही निर्माण कराया गया। इससे लाेगों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
0000000000000000000
प्रतिदिन गुजरती हैं 100 से अधिक ट्रेनें
तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग से होकर प्रतिदिन करीब 100 से अधिक ट्रेनों गुजरती हैं। इसमें 66 सवारी गाड़ी और शेष मालगाड़ी शामिल हैं। इन दोनों रेलवे क्राॅसिंग के बीच में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पड़ता है, ऐसे में यह दोनों क्राॅसिंग अक्सर बंद रहती है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इधर से आने-जाने वाले दिग्विजय कुमार, राम मिलन आदि ने बताया कि ट्रेनें के आने के दौरान काफी देर तक क्राॅसिंग बंद होती है। इससे समय बर्बाद होता है।
00000000000000000000000
योजना अमल में आए तो मिले राहत
तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण हो जाए तो काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकती है। इससे शहर में भी जाम की समस्या दूर हो सकती है। अभी शहर के मुखलिसपुर रोड पर ही ओवरब्रिज व अंडरपास बना है। यदि इन दोनों स्थानों पर भी ओवरब्रिज या अंडरपास बन जाए तो धनघटा की तरफ से आने- जाने वाले इधर से निकल जाएंगे, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
00000000000000000000
अभी चार्ज लिए कुछ दिन हुए हैं। वैसे खलीलाबाद के तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना बनी थी। त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग को लेकर कुछ आपत्तियां आई थीं। इस संबंध में पता कराएंगे, जो निर्देश मिलेगा, उससे आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा।
-सुमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वाेत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed