सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The ruling party called the budget inclusive, while the opposition called it anti-people.

Sant Kabir Nagar News: बजट को सत्ता पक्ष ने समावेशी तो विपक्ष ने बताया जनविरोधी

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The ruling party called the budget inclusive, while the opposition called it anti-people.
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने रविवार को अपना नौवां बजट पेश किया। इस बजट पर राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक तरफ सत्ता पक्ष ने बजट को समावेशी और ऐतिहासिक बताया, वहीं विपक्ष ने बजट को जनविरोधी बताया।
Trending Videos

0
यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में मध्यम वर्गीय सहित ग्रामीण क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी गई है। कैंसर, शुगर आदि दवाएं सस्ती की गई है। साथ ही हैंडलूम उद्योग को बूस्ट करने के लिए कदम उठाए गए हैं। -नीतू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय बजट जन विरोधी है। किसानों की आय दो गुना करने की बात करने वाली सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। किसान सम्मान निधि की राशि में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। महंगाई को कम करने के लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं है। -प्रवीण पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
0
बजट में किसानों, मजदूरों व गरीब तबके के लिए कुछ भी नहीं है। यह बजट निराशा जनक है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, इसको लेकर बजट में कुछ भी नहीं कहा गया। नौकरी पेशा लोग भी इस बजट से खासे निराश हैं। -अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष सपा
0
बजट में गरीब तबके के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। किसानों, मजदूरों व नौकरी पेशा के लिए कुछ नहीं किया गया है। यह बजट सिर्फ भाषण होकर रह गया है। इससे किसी का भला होने वाला नहीं है। -झिनकान प्रसाद, जिलाध्यक्ष बसपा
0
यह बजट ऐतिहासिक और शानदार है। इससे विकास को गति मिलेगी। पर्यटक विकास के लिए बजट में कदम उठाए गए हैं। इससे रोजगार बढ़ेगा। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं। कैंसर व शुगर की दवाएं सस्ती होने से मरीजों को लाभ मिलेगा। -अंकुर राज तिवारी, विधायक खलीलाबाद भाजपा
0
बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, रेलवे, डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना से बुनकरों को लाभ मिलेगा और बुनकरी उद्योग पटरी पर लौटेगा। प्रत्येक जिले में छात्रावास का निर्माण होगा, इससे बालिकाओं की समस्या दूर होगी। -अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल भाजपा
0
यह बजट विकासमुखी है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के साथ ही पशुधन विकास के लिए कदम उठाए गए हैं। लघु उद्योगों के लिए बजट में सात हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। हर जिले में गर्ल्स हास्टल खुलेंगे। -गणेश चौहान, विधायक धनघटा भाजपा
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट सिर्फ एक साल की योजना नहीं, बल्कि 2047 के विकसित भारत की नींव है। यह बजट दूरदर्शी, जन हितैषी और विकास को गति देने वाला है। इससे देश में विकास की गति तेज होगी। -सुभाष यदुवंश, एमएलसी भाजपा
0
केंद्रीय बजट किसान, गरीब, मजदूर विरोधी है। इस बजट में कुछ भी नया नहीं है। गरीबों के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। महंगाई को रोकने के लिए कोई रोडमैप नहीं दिया गया। कुल मिलाकर यह बजट निराशाजनक है। -लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सांसद सपा

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed