{"_id":"69dbd44ca04ad9129700e53f","slug":"the-weather-changed-dust-started-flying-with-the-strong-sun-and-wind-khalilabad-news-c-209-kld1026-149029-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम : तेज धूप और हवा संग उड़नी शुरू हुई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम : तेज धूप और हवा संग उड़नी शुरू हुई धूल
विज्ञापन
रविवार शाम को आसमान साफ रहा। संवाद
विज्ञापन
- सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल, रविवार को हुई चटख धूप, रात को भी साफ रहा आसमान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। माह के पहले हफ्ते में जहां आंधी व बूंदाबांदी हुई, वहीं अब तेज धूप हो रही है और हवा भी चल रही है। हवा संग धूल उड़ने से आवागमन में परेशानी भी हो रही है। इसके पहले मार्च के आखिरी सप्ताह में भी मौसम बदला। इसके साथ ही इस माह के पहले हफ्ते तक 10 दिनों में तीन बार आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ, लेकिन अब धूप तेज हो रही है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्यिस रहा।
इसके पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। सात अप्रैल की रात में मौसम बदला तो कहीं हल्की तो तेज कहीं बूंदाबांदी हुई थी। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ था, परंतु अब तेज धूप संग हवा भी चल रही है। धूल उड़ने से सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच गेहूं की कटाई और मड़ाई भी अभी चल रही है। पूर्व में बूंदाबांदी के चलते इसमें बाधा आई थी। जिन किसानाें ने गेहूं की फसल की कटाई कर खेत में छोड़ दिया था, उनकी फसल नम हो गई थी। अब मौसम साफ होने से किसान फसल की मड़ाई कर रहे हैं।
Trending Videos