सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather changed, fog prevailed in the morning.

Sant Kabir Nagar News: मौसम का मिजाज बदला, सुबह छाया रहा कोहरा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, fog prevailed in the morning.
शुक्रवार की सुबह छाया रहा घना कोहरा-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप हो रही है, तो कभी बादल छा जा रहे हैं। शुक्रवार को तो घना कोहरा छा गया, जिससे हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। स्थिति यह रही कि लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Trending Videos

मार्च में मौसम बदल रहा है। अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इसके साथ ही बीच-बीच में बादल छा जा रहे हैं। ऐसे में दिनभर उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बीच शुक्रवार को अचानक कोहरा छा गया। इसके कारण हाईवे सहित मेंहदावल व धनघटा मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते जहां कुछ लोग वाहन की लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर हुए, वहीं कई लोगों ने बड़े वाहनों के पीछे चलकर यात्रा पूरी की। लखनऊ से आए सुनील कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते सफर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पांच घंटे की यात्रा आठ घंटे में पूरी हुई।
0000000000000000000
सरसों और आलू की फसल को होगा नुकसान
इस समय घना कोहरा होने से सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। जो गेहूं पकने के कगार पर है उसे भी नुकसान हो सकता है। किसान पंचराम यादव ने बताया कि सरसों व आलू की खेती को कोहरे से नुकसान होगा। आलू में झुलसा रोग और सरसों में माहू का खतरा बढ़ गया है। गेहूं का विकास भी प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि कोहरा अचानक पड़ा है। इससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
000000000000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है। कोहरा जल्द ही खत्म हो जाएगा। आगे वाले दिनों में हल्की बारिश के आसार बने हुए है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed