फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The woman was beaten and driven out of the house.

Sant Kabir Nagar News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 24 Oct 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The woman was beaten and driven out of the house.
संतकबीरनगर। ससुराल में उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने उपजिलाधिकारी खलीलाबाद को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले उसे और उसके परिवार को गालियां देते हुए मारपीट कर घर से निकाल देते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। महिला ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई कर उसे अपने बच्चों के साथ सुरक्षित जीवनयापन करने का अवसर दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गंगौली निवासी अफसाना खातून ने प्रार्थनापत्र में जानकारी दी कि उसके ससुर अब्दुल्लाह, सास सकीरा खातून, देवर जुबेर और ननद सलेहा खातून उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। आरोप है कि पहले भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। इस संबंध में शिकायत करने पर प्रशासन की ओर से सुलह-समझौता कराया गया था।
विज्ञापन

अफसाना का आरोप है कि समझौते के बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार नहीं बदला। अब दोबारा उसे घर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया जाता है। महिला ने अपने देवर सुहेल अहमद पर फोन कर गालियां देने और तरह-तरह की धमकियां देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, उसके दो बच्चे हैं और मौजूदा परिस्थितियों में उनके साथ जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। उसने यह भी बताया कि इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed