फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather adds to farmers' concerns; rain throughout the day

Sant Kabir Nagar News: मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दिनभर बारिश

Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Weather adds to farmers' concerns; rain throughout the day
सेमरियावां। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इस कारण धान की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। धान की फसल पक कर कटने के लिए तैयार। तेज हवा के चलते फसल गिरना शुरू हो गई है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से कटाई के लिए तैयार फसल को लेकर असमंजस की स्थिति है। यदि बारिश जारी रही तो कटाई-मड़ाई का काम आगे खिसक सकता है। खेतों में नमी बढ़ने के कारण अगली फसलों की बोआई भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर शुक्रवार को जनपद में देखने को मिल रहा है। इस तूफान के असर के कारण जिलेभर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सेमरियावां क्षेत्र के करही, बाघनगर, उंचहराकला, सफियाबाद, महुआरी, दानोकुइयां, दुधारा, चिउटना, सालेहपुर टेमारहमत, उसराशहीद, सेहुड़ा, देवरिया नासिर, कोहरियावां, भाटापारा सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई जगहों पर धान की फसल गिरने लगी है, यही हाल रहा तो फसल गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे उपज प्रभावित हो सकता है। नमी और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।
मौसम के इस बदलाव से जहां गर्मी और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं खेतों में पककर तैयार धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश और तेज हवा की आशंका के बीच किसान अपनी उपज को सुरक्षित करने की चिंता बढ़ गई है।

000000
धान की फसल को नुकसान का डर
मौसम में आए बदलाव का सबसे अधिक असर उन किसानों पर दिखाई दिया, जिनके खेतों में धान की फसल पक कर तैयार है और कटाई-मड़ाई का काम चल रहा है। वसीम अहमद, रफीक अहमद, दयाराम, राज कुमार, एजाज अहमद, जमील अहमद, शमीम अहमद आदि किसानों का कहना है कि खड़ी फसल गिर रही है। इससे धान की बालियों को नुकसान पहुंचने के साथ दानों की गुणवत्ता और पैदावार भी प्रभावित होने की आशंका है। लगातार नमी बने रहने से कटाई और मड़ाई में भी परेशानी हो सकती है।
00000000000000000000
मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे किसान

क्षेत्र के किसानों की निगाहें अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल की कटाई और मड़ाई बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में बारिश का लंबा दौर उनकी मेहनत और लागत पर असर डाल सकता है।

-------
किसानों को सलाह है कि वे मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें और कटी हुई फसल को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखने का प्रयास करें।
-डॉ. सर्वेश यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed