सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman accuses Patidars of assault, FIR lodged against three

Sant Kabir Nagar News: महिला ने पटीदारों पर मारपीट का लगाया आरोप, तीन पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses Patidars of assault, FIR lodged against three
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा टोला मुड़ली में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर पर तीन पटीदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता संगीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके पति दिव्यांग हैं। उनकी मानसिक स्थिति खराब है। जो हमेशा उल्टा-सीधा बोलते रहते हैं। एक मार्च को शाम 5:00 बजे के आसपास व घास के लिए खेत की तरफ गई थी। उनका लड़का दुर्गेश घर पर था। उनके पटीदार जगेशर, संध्या व नेहा घर पर आकर लड़के को गालियां दे रहे थे। बेटे के मना करने पर उसको खींचकर काफी मारापीटा। उसी बीच वह घर पर पहुंची और उनको रोकने की कोशिश की। जिस पर विपक्षियों ने उनका बाल नोंचकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed