सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman sexually exploited under the pretext of marriage; victim approaches police station.

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, थाने पहुंची पीड़िता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman sexually exploited under the pretext of marriage; victim approaches police station.
विज्ञापन
धनघटा। एक युवक ने एक महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। दिल्ली में साथ रहने के बाद युवक उससे पीछा छुड़ाने के लिए छह माह पहले खलीलाबाद लौट आया। युवक के दिल्ली न आने और शादी न करने पर महिला खलीलाबाद आ गई और मंगलवार को थाने पहुंच गई। यहां युवक और महिला के बीच करीब 4 घंटे ड्रामा चला। सुलह समझौते से मामला नहीं बना तो युवक महिला को अपने साथ रखने को तैयार हो गया। उसके बाद दोनों राजी खुशी से घर लौट गए।

महिला ने बताया कि दिल्ली में एक नर्सिंग होम में खाना बनाने का काम करती है। तीन वर्ष पहले गांव आई थी और गांव से लौटकर दिल्ली जा रही थी। उसी समय क्षेत्र के गांव निवासी युवक से बस में खलीलाबाद में मुलाकात हुई। युवक ने भी दिल्ली चलने की बात बताई और दोनों एक ही साथ दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि युवक ने कहा कि हमारी पत्नी नहीं है। हम दोनों साथ-साथ हो जाएं तो जिंदगी आराम से कट जाएगी। महिला और युवक साथ-साथ रहने लगे। इसी बीच युवक महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। 6 महीने पहले युवक अपने गांव आया तो लौट कर दिल्ली नहीं गया।
विज्ञापन

दिल्ली आने के लिए और शादी करने के लिए बार-बार आश्वासन देता रहा। 11 जून को महिला भी दिल्ली से गांव लौट आई और युवक के घर पहुंच कर शादी करने का दबाव डाला। युवक की पत्नी और बच्चे हैं, जिसे छिपाकर उसने शादी करने की बात कही। महिला का कहना है कि युवक भले शादीशुदा है, लेकिन उसके साथ ही वह रहेगी। चार दिन तक गांव में पंचायत चलती रही।
मंगलवार को महिला ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। उसके बाद युवक महिला को चार घंटे तक मनाता रहा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। उसके बाद युवक ने महिला को साथ रखने और शादी करने का आश्वासन दिया, तो महिला मान गई और दोनों साथ-साथ घर लौट गए।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed