{"_id":"6ad512acf91a666a07082314","slug":"youth-arrested-with-a-handgun-and-cartridges-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159178-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान घाट के पास से एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान काजीपुर मगहर के तेली टोला निवासी आशीष उर्फ गच्चू गुप्ता (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 17 अक्तूबर को उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और होटलों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र के श्मशान घाट के पास एक युवक तमंचा और कारतूस लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।