फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   105 objections regarding examination centers received on the Council's website

Shahjahanpur News: परीक्षा केंद्रों के लिए परिषद की वेबसाइट पर आईं 105 आपत्तियां

Thu, 29 Oct 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
105 objections regarding examination centers received on the Council's website
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में 105 आपत्तियां ऑनलाइन प्राप्त हुईं हैं। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी लिखित आपत्तियां आईं हैं। विभाग अब इन आपत्तियाें को तहसीलवार छांटकर उनकी जांच कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 127 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। विभाग की ओर से इन केंद्रों के संबंध में ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर 105 आपत्तियां प्राप्त हुईं। वहीं, ऑफलाइन माध्यम से भी शिकायतें और आपत्तियां दी गई हैं। इनमें परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी, विद्यार्थियों की अधिक संख्या आवंटित किए जाने समेत अन्य बिंदुओं को उठाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि सभी आपत्तियाें की तहसीलवार जांच कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed