सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A buffalo was bitten by a dog, and the entire family got vaccinated.

Shahjahanpur News: भैंस को कुत्ते ने काटा, पूरे परिवार ने लगवाई वैक्सीन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A buffalo was bitten by a dog, and the entire family got vaccinated.
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव रसूलापुर में 20 दिन पहले भैंस को कुत्ते ने काट लिया। भैंस की हालत बिगड़ने पर उसका दूध पी रहे परिवार के लोग रैबीज फैलने की आशंका से घबरा गए। सीएचसी पहुंचकर परिवार के नौ लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवानी पड़ी।
Trending Videos

कमलेश ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनकी भैंस को एक कुत्ते ने काट लिया। दवा दिलवाने के बाद भैंस ठीक हो गई। तीन दिनों से उस भैंस ने चारा-पानी छोड़ दिया और रस्सी तोड़ने का प्रयास करने लगी। पशु चिकित्सक ने देखने के बाद भैंस को रैबीज संक्रमित हो जाने का शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस का दूध परिवार के सभी लोग पीते आ रहे थे। इससे वे लोग घबरा गए। सीएचसी में डॉक्टर की सलाह लेकर कमलेश के अलावा परिवार के मीरा, माया, सचिन, राजू, अजीत, दिव्यांशी व कल्पना समेत नौ लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सोमेश्वर अग्निहोत्री ने बताया कि रैबीज लार के माध्यम से ही फैलता है। रैबीज संक्रमित जानवर का दूध पीने से रैबीज फैलने की आशंका न के बराबर होती है। फिर भी एहतियातन एंटी रैबीज लगवाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed