सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Small-scale industries in the district will get a boost, paving the way for women's empowerment.

Shahjahanpur News: जनपद के लघु उद्योगों को मिलेगी रफ्तार, महिला सशक्तीकरण की राह प्रशस्त

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Small-scale industries in the district will get a boost, paving the way for women's empowerment.
बहादुरगंज में टेलीविजन पर आम बजट देखते हुए व्यापारी। संवाद - फोटो : लालगंज बाईपास ​स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के आम बजट से भले ही अन्य क्षेत्र में काेई प्रमुख घोषणा नहीं की गई, लेकिन लघु उद्योगों, महिलाओं व खिलाड़ियों पर सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। सरकार ने अपने खजाने का मुंह खोलते हुए महिला सशक्तीकरण की राह को प्रशस्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की है। एमएसएमई में दस हजार करोड़ के फंड से लघु उद्योगों को गति मिलेगी। स्पोर्ट्स सेक्टर को बजट देकर खिलाड़ियों को तैयार करने की घोषणा से काफी खुशी है।
Trending Videos

रविवार को अवकाश का दिन होने पर अधिकतर लोगों ने घरों में टीवी और मोबाइल पर संसद में पेश किए जा रहे बजट को देखा। जिले में दो सौ करोड़ के निवेश वाले करीब छह इकाइयां स्थापित हैं। इसी तरह मध्यम उद्योग में लगभग 25 और एमएसएमई में 35 हजार उद्योग पंजीकृत हैं। सरकार की योजनाओं के जरिये जो लोग एमएसएमई में इकाइयां स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन पूंजी समेत कई तरह की अड़चन आने से दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को प्रस्तुत किए गए आम बजट में वित्त मंत्री ने दस हजार करोड़ का एमएसएमई ग्रोथ फंड आवंटित किया है। चैंपियन एमएसएमई के जरिये उद्यमियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके जरिये लद्यु उद्योग को गति मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। आईआईए के मंडलीय चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा ने बताया कि कुछ कस्टम्स सुधार, प्रक्रियागत सरलीकरण, और विनिर्माण को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं बजट में शामिल हुई हैं, यह उद्योग की लागत दक्षता और तकनीकी उन्नयन की दिशा में अवसर पैदा कर सकती हैं। लद्यु उद्योग को फंड देने से भी राहत मिलेगी।
इसी तरह महिलाओं पर भी सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए शी मार्ट्स खोलने के प्रावधान का आम बजट में एलान किया गया है। इसके जरिये ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका का साधन गांव स्तर पर शुरू कर सकेंगी। ग्रामीण स्तर पर तैनात उत्पादों को महिलाएं आसानी से शी मार्ट्स में बेच सकेंगी। इससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ ही सशक्त होने की राह खुलेंगी। जिले की हजारों महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा।
--
खिलाड़ियों के लिए खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र, तैयार किए जाएंगे बेहतर खिलाड़ी
जिले में खेल की स्थिति को बेहतर की जाएगी। सरकार ने संज्ञान लेते हुए स्पोर्ट्स सेक्टर में बजट का ध्यान रखा है। इसके तहत खेलो इंडिया मिशन को मजबूत करते हुए प्रशिक्षण सेंटर खोले जाएंगे जहां पर खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।
शहर में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का लंबे समय से निर्माण चल रहा है। ऐसे में खेल गतिविधियां सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में होती हैं। नगर से काफी दूर स्टेडियम होने के चलते अधिकतर खेल प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। शहर के अंदर कोई खेल का मैदान या सेंटर नहीं है, जहां पर विभिन्न खेलों में खिलाड़ी निपुण हो सकें।
खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए आम बजट में प्रशिक्षण सेंटर खोलने की बात कही गई है। जहां पर कोच व अन्य स्टाफ को रखा जाएगा। इससे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी को प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर खुलने से खिलाड़ियों को लाभ होगा, साथ ही उन्हें अभ्यास करने का मौका मिलने के साथ ही मंच भी मिलेगा।

बहादुरगंज में टेलीविजन पर आम बजट देखते हुए व्यापारी। संवाद

बहादुरगंज में टेलीविजन पर आम बजट देखते हुए व्यापारी। संवाद- फोटो : लालगंज बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed