सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A case has been registered against a couple for allegedly taking money but failing to execute the sale deed.

Shahjahanpur News: रुपये लेकर बैनामा नहीं करने के आरोप में दंपती पर रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a couple for allegedly taking money but failing to execute the sale deed.
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव कोंप निवासी पवन कुमार ने सीतापुर के दंपती पर जमीन बेचने के नाम पर रुपये लेने और बैनामा नहीं करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

पवन कुमार के अनुसार मूलरूप से जनपद सीतापुर के थाना पिसावां के एक गांव और वर्तमान में मेरठ निवासी उमाशंकर और उमाशंकर की पत्नी नेहा उनके घर आए। दंपती रातभर उनके यहां रुके और साढ़े चार बीघा खेत का सौदा 13 लाख रुपये में किया। उमाशंकर और नेहा ने कहा कि पहले उनके बैंक एकाउंट में रुपये जमा करो, तब बैनामा करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र प्रसाद के बैंक एकाउंट से 21 अप्रैल 2025 को नेहा के खाते में आठ लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस कर दिए। 29 फरवरी को 5000 रुपये और 10 फरवरी 2025 को 49 हजार रुपये नेहा के खाते में डाले। 50 हजार रुपये बतौर बयाना दिया गया। कुल दस लाख रुपये उन्होंने आरोपी दंपती को दिए।
उन्होंने बैनामा करने के लिए कहा तो उमाशंकर नेे मना कर दिया और रुपये वापस करने से भी इन्कार कर दिया। दंपती ने उनसे धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed