सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against the father-in-law, sister-in-law and two brothers-in-law in the case of a young man committing suicide by hanging himself.

Shahjahanpur News: युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में ससुर, साली और दो सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the father-in-law, sister-in-law and two brothers-in-law in the case of a young man committing suicide by hanging himself.
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव पिपरिया सिंगीपुर के जंडैल के अपनी ससुराल पुवायां के गांव सकरापुर में 21 फरवरी को फंदा लगाकर जान देने के मामले में पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

जंडैल के पिता विजयपाल ने पुलिस को बताया कि उनके 28 वर्षीय पुत्र जंडैल की शादी आठ वर्ष पूर्व पुवायां के गांव सकरापुर में हुई थी। ससुराल के लोग पुत्र पर दबाव बनाते थे कि जमीन बेचकर सकरापुर आकर रहो। मना करने पर ससुर, साली लूली, साले धर्मवीर और रामवीर पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और साली से तहरीर दिलवाकर फंसा देने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण जंडैल ने ससुराल के पास बाग में 21 फरवरी की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed