सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed in connection with the beating and injury of a woman.

Shahjahanpur News: महिला को पीटकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed in connection with the beating and injury of a woman.
विज्ञापन
पुवायां। महिला को पीटकर घायल करने पर पति ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
Trending Videos

गांव बढ़ेली भीख निवासी प्रद्युम्न मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को गन्ना बेचने चीनी मिल गए थे। घर पर पत्नी विनीता अकेली थी। गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। सात लोग उनके पीछे घर में घुस आए और पत्नी से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विनीता को पीटकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से चले गए।
विनीता को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने विनीता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed