सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After expressing apprehension that the boy had drowned, his family filed a complaint alleging kidnapping.

Shahjahanpur News: बालक के डूबने की आशंका जताने के बाद घर वालों ने दी अपहरण की तहरीर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
After expressing apprehension that the boy had drowned, his family filed a complaint alleging kidnapping.
विज्ञापन
परौर। रामगंगा के हैदलपुर घाट से 24 अप्रैल को लापता हुए बालक अरुण के पिता भोग पाल ने बेटे के नदी में डूबने की आशंका जताने के बाद बुधवार को थाने में तहरीर देकर उसका अपहरण कर लिए जाने का संदेह जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण से भेंट कर बेटे को तलाश कराने की गुहार लगाई।
Trending Videos

लापता बालक की नदी के किनारे चप्पलें और कपड़े मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मोटबोट से उसे लगातार खोज रही है। हालांकि, उसके अपहरण की आशंका जताने के बावजूद घर वालों ने पुलिस को किसी से कोई रंजिश नहीं बताई है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने भी बालक के अपहरण से इन्कार करते हुए कहा कि डायल 112 पुलिस टीम से बालक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी और इसी आधार पर एसडीआरएफ तब से लगाकर रामगंगा में उसे खोज रही है। एसपी ग्रामीण ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed