सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the child, the mother also died, allegations of assault

Shahjahanpur News: बच्चे के बाद प्रसूता की भी मौत, मारपीट का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
After the child, the mother also died, allegations of assault
सोनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : credit
विज्ञापन
आठ माह पूर्व हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बरेली के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात आरसी मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी 22 वर्षीय पत्नी सोनी की मृत बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए सोनी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पति शिवा का कहना है कि अचानक तबीयत बिगड़ने से पत्नी की मौत हो गई। उसने कोई लापरवाही नहीं बरती।
निगोही थाना क्षेत्र के निवाड़ी गांव निवासी जवाहर ने बताया कि भतीजी सोनी की शादी पिछले साल जून में थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी शिवा के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज की मांग को लेकर भतीजी को परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती होने के बावजूद शुक्रवार को सोनी के साथ मारपीट की गई। यह बात उसने फोन कर बताई थी। दूसरे दिन शनिवार शाम जब मायके पक्ष के लोग भतीजी की ससुराल गए तो वहां उन लोगों के साथ अभद्रता की गई। मारपीट के बाद हालत बिगड़ने पर सोनी को कई अस्पताल लेकर गए, लेकिन सभी ने मना कर दिया।
इसके बाद परिवार के लोगों ने उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार रात उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। उसके कुछ घंटे बाद बुधवार तड़के सोनी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों शवों को घर लाकर पुलिस को सूचना दी। वहीं, शिवा ने बताया कि पत्नी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। अचानक पत्नी की हालत बिगड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बच नहीं सकीं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरेली में जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed