सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of fraud in the name of providing jobs, report filed.

Shahjahanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the name of providing jobs, report filed.
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव करनापुर निवासी नसीम अली ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

नसीम अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मथुरा के कच्ची गली बैरागपुर निवासी विनय राघव से जान-पहचान थी। वह घर पर आता-जाता था। विनय राघव ने उनसे कहा कि बिजली निगम में उसकी अच्छी पहचान है और वह उसकी नौकरी लगवा देगा। उन्होंने कई बार में विनय के बैंक एकाउंट में 50 हजार रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने पर भी नौकरी नहीं लगी। उन्होंने रुपये मांगे तो 35 हजार रुपये वापस कर दिए। 17 जून 2024 को विनय राघव, बरेली के अमित कुमार जोनल और मनसिंह नगर, दिल्ली सर्किल, दिल्ली के निवासी नईमुद्दीन को लेकर उनके घर आए और कहा कि इस समय इन लोगों की अच्छी जुगाड़ है।
तीनों लोगों ने नौकरी दिलाने के लिए दो लाख रुपये मांगे। एक लाख रुपये नकद ले लिए और विनय राघव ने कई बार में अपने बैंक खाते में 61 हजार रुपये और डलवा लिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली और रुपये भी वापस नहीं किए गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed