{"_id":"6a44e11b47a31453df0f44fb","slug":"anti-corruption-team-caught-lekhpal-for-accepting-a-bribe-in-shahjahanpur-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
Wed, 01 Jul 2026 03:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:15 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसने मेड़बंदी के मामले में 10 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर की सदर तहसील में तैनात लेखपाल योगेश तिवारी को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने मेड़बंदी के मामले में एक किसान से रिश्वत ली थी। टीम लेखपाल को लेकर मीरानपुर कटरा थाने चली गई, जहां पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
योगेश तिवारी की सदर तहसील के ककरा क्षेत्र में तैनाती है। उसने मेड़बंदी के एक मामले में दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क साधा। टीम ने बुधवार को पूरा जाल बिछाया। ककरा पुल के पास जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत के रुपये लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम उसे लेकर तुरंत मीरानपुर कटरा थाने चली गई। वहां उससे पूछताछ और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि लेखपाल की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन