{"_id":"6a44e9bd369a4f5a35034389","slug":"video-sp-leaders-celebrated-akhilesh-yadavs-birthday-in-shahjahanpur-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यालय के बाहर किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यालय के बाहर किया पौधरोपण
Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:49 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच पीडीए पौधरोपण कर राहगीरों को फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। सपा कार्यालय पर सुबह करीब दस बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उसके बाद पार्टी कार्यालय के सामने जमीन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए व पार्टी की सरकार बनाकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण व पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजेश यादव ने पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व बताया। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली के लिए पेड़ लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, रामसूरत यादव, विजय सिंह, विकास चंद्रा, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।