सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Apna Dal will launch a membership drive to strengthen the organization.

Shahjahanpur News: संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाएगा अपना दल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal will launch a membership drive to strengthen the organization.
विज्ञापन
तिलहर। अपना दल के कार्यकर्ताओं की जनपद स्तरीय मासिक बैठक शनिवार को दोपहर मोहल्ला निजामगंज में जिला महासचिव सूर्य कुमार के आवास पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया गया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष सुनील पटेल की अघ्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजीव पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी चुनाव में सफलता की कुंजी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष और जिला सचिव सूर्य कुमार ने भी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी। बैठक में पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कंचन गंगवार, प्रतीक कुमार, उर्मिला गंगवार, आशु गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed