सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ash Billows from Dumpers; Villagers' Anger Erupts

Shahjahanpur News: डंपरों से उड़ रही है राख, ग्रामीणों का भड़का गुस्सा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ash Billows from Dumpers; Villagers' Anger Erupts
पलिया-लखनऊ मार्ग पर ग्राम गुंवारी के पास डंपर को रोके खड़े ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
भावलखेड़ा। पलिया-शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ (पीएसएचएल) मार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था आरसीएल कंपनी के डंपरों से राख उड़ने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। हरदोई रोड पर गांव गुंवारी के पास लोगों ने डंपर रोक लिए और जमकर नारेबाजी की। हालांकि बाद में कंपनी के प्रतिनिधि के आश्वासन पर डंपरों को जाने दिया गया।
Trending Videos

मंगलवार को दोपहर इलाके के तमाम ग्रामीणों ने आरसीएल कंपनी के डंपरों को रोक लिया। उनका कहना था कि धूल के चलते सांस लेना दूभर हो रहा है। घर में खाना खाना मुश्किल है। स्कूली बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। हादसे का अंदेशा बना रहता है। पहले भी दो बार डंपरों को मुख्य मार्ग पर रोककर शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन तिरपाल डालने की रस्म अदायगी ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-छोटे तिरपाल डालकर डंपरों को रोड पर रात-दिन दौड़ाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो जाम लगाया जाएगा। सूचना पर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम ने लोगों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान नरसिंह राजपूत, रामचरण, वेदपाल, प्रेमचंद, वीरेंद्र पाल, प्रमोद कनौजिया, जगबीर, मुनीम सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed