{"_id":"69d805316d1edfc19f03b160","slug":"auto-collided-with-pickup-child-died-after-falling-from-fathers-lap-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170194-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप से टकराया ऑटो, पिता की गोद से उछलकर गिरे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप से टकराया ऑटो, पिता की गोद से उछलकर गिरे बच्चे की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आर्यन के शव को देख बिलखते पिता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। जलालाबाद थाना क्षेत्र के सिमराखेड़ा गांव निवासी ऑटो सवार रिंकू के चार वर्षीय बेटे आर्यन की बृहस्पतिवार सुबह कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव स्थित स्कूल के पास पिकअप की टक्कर के बाद गोद से उछलकर गिरने से मौत हो गई, जबकि ऑटाे में सवार रिंकू व उसके परिवार के अन्य सदस्य चोटिल हो गए।
रिंकू ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ बिहार ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए गए थे। 25 अप्रैल को कलान के पृथ्वीपुर गांव निवासी उनके साढ़ू रामभोले के बेटे रामसुमिरन की शादी है। उसमें पत्नी पूजा, पिता रामनिवास, साढ़ू रामभोले व परिवार के आठ बच्चों समेत करीब 17 लोगों के साथ बस से घर के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार की सुबह बस ने चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ पर उतार दिया। इसके बाद एक ऑटो तय किया और सभी अपने घरों के लिए चल दिए। उन्होंने बताया कि चार वर्षीय बेटा आर्यन उनकी गोद में बैठा था। जैसे ही ऑटो कांट थाना क्षेत्र में पहुंचा। तभी पीछे से आई पिकअप की टक्कर लगने से बेटा गोद से उछलकर 15 फुट दूर जाकर गिरा। सिर में चोट लगने से बेटे की मौत हो गई। गनीमत रही चालक ने ऑटो पर नियंत्रण कर लिया। पलट जाता तो और भी जानें जा सकती थीं।
कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- --
ऑटो चालक ने बाइक से पीछा कर पिकअप चालक को पकड़ा
- रिंकू ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो चालक ने एक बाइक सवार का सहारा लेकर भाग रहे पिकअप चालक का पीछा किया और करीब तीन-चार किलोमीटर दूर पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली गई। रिंकू ने बताया कि कलान तक प्रति सवारी 80 रुपये और जलालाबाद के याकूबपुर तक प्रति सवारी 30 रुपये बुक की थी। इकलौते बेटे के शव को देख रिंकू व पूजा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया हैं। रिंकू की दो बेटी अनन्या व अनाया है।
Trending Videos