{"_id":"6a7cd0ae67c8a6b5700692a1","slug":"bhakrd-activists-submitted-a-memorandum-after-undertaking-a-10-km-foot-march-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-181603-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाकृद कार्यकर्ताओं ने 10 किमी पदयात्रा निकालकर दिया मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाकृद कार्यकर्ताओं ने 10 किमी पदयात्रा निकालकर दिया मांगपत्र
विज्ञापन
तिलहर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देते भारतीय कृषक दल के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर / मीरानपुर कटरा। भारतीय कृषक दल (भाकृद) के कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद हाईवे पर स्थित लोनिवि के डाकबंगले से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित के नेतृत्व में दस किमी दूर तिलहर तक पदयात्रा निकाली। बाद में उन्होंने एसडीएम कार्यालय जाकर तहसीलदार अजहर अंसारी को मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांगपत्र दिया।
इससे पहले, कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों काे सिंचाई के लिए मुफ्त विद्युत आपूर्ति देने के नाम पर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उपज की सरकारी खरीद होने पर किसानों को उसका वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता है। छुट्टा पशुओं की समस्या का उल्लेख करते हुए दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने निजी विद्यालयों में शिक्षकों का न्यूनतम मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग की।
बाद में तहसीलदार को दिए गए मांगपत्र में भी इन्हीं दिक्कतों का उल्लेख करते हुए उनका जल्द समाधान किए जाने की मांग की गई। पदयात्रा में दल के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार, दिनेश पॉल राठौर, पूर्व प्रधान रामदीन गंगवार, नरेशपाल, रोहित गुप्ता, आर्यकांत यादव आदि शामिल रहे। तहसीलदार के अनुसार मांगपत्र प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है।