सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blackmailed using an obscene video... then lured with the pretext of consuming poison together.

Shahjahanpur News: अश्लील वीडियो के सहारे किया ब्लैकमेल...फिर साथ जहर खाने का दिया झांसा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed using an obscene video... then lured with the pretext of consuming poison together.
विज्ञापन
युवती ने खाया जहर, छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को एक युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने साथ में जहर खाने की बात कहकर जहरीला पदार्थ दिया। युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती के पिता ने रोजा थाने में तहरीर देकर बताया कि तौकीर उर्फ बब्लू ने दो वर्ष पहले 18 वर्षीय बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इन वीडियो के जरिये बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। शादी का दबाव बनाने लगा। बेटी ने समाज के भय के कारण कुछ नहीं बताया। दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी से परेशान होकर बेटी अपनी ननिहाल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी बबलू ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह अपने दोस्त मोहल्ला रुकनपुर हुसैनपुर निवासी सुहेल के साथ पहुंचा और बेटी को जहरीला पदार्थ दे दिया। कहा कि हमसे शादी नहीं की तो तुम भी जहर खा लो और हम भी खा लेंगे। इसके बाद दोनों चले गए। छह जून को सुबह दस बजे बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

-शुभम वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed