सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven desktops, laptops, and batteries stolen from computer distribution center.

Shahjahanpur News: कंप्यूटर डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर से सात डेस्कटॉप, लैपटॉप व बैटरियां चोरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Seven desktops, laptops, and batteries stolen from computer distribution center.
विज्ञापन
तिलहर। राजनपुर मार्ग पर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर मंगलवार की शाम वहां से सात डेस्कटॉप के अलावा एक लैपटॉप और दो बैटरियां समेत लाखों का सामान समेट ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मोहल्ला चौहटिया निवासी अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजनपुर मार्ग पर आरपी सिंह कंप्यूटर डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर के नाम से उनका कंंप्यूटर सेंटर है। मंगलवार को वह सेंटर बंद कर दिन में 11 बजे घर चले गए। शाम करीब छह बजे कंप्यूटर सेंटर के पास खेतों में फसलों की सिंचाई करने वाले कुछ किसानों ने कंप्यूटर सेंटर की खिड़की का शीशा टूटा और कुछ सामान पड़ा देख उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर सेंटर के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोर सात डेस्कटॉप, एक लैपटॉप और दो बैटरियां उठा ले गए हैं। सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस टीम और थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है और चोरों का सुराग जल्द लगा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed