{"_id":"6a29595af2fc03843f06ab23","slug":"instructions-to-install-barricades-and-warning-signs-on-the-jalalabad-dhaighat-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175751-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर बेरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर बेरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जलालाबाद और कलान में बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन पर रोक लगाई जाए। तहसील कलान में जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर बेरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने उपलब्ध संसाधनों, बाढ़ राहत सामग्री और संभावित बाढ़ के पानी से प्रभावित होने वाली गोशालाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को बाढ़ से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 50 लाइफ जैकेट और 10 सर्च लाइट खरीदने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ को बाढ़ प्रभावित गोशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनहानि रोकने के लिए सड़क पर जल प्रवाह वाले स्थानों पर पुलिस की अस्थायी चौकियां स्थापित होंगी। नगर निगम को मौजमपुर कैनाल के पास जलभराव के समाधान के लिए फ्लैप गेट लगाने के लिए कहा गया। सिंचाई विभाग को पुलियों पर लोहे के गेट लगाने का प्रस्ताव तैयार कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवाद