{"_id":"681d07f9e2e945481e0cee2f","slug":"buses-are-not-available-after-8-oclock-passengers-wander-around-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143422-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आठ बजे के बाद नहीं मिलती बसें, भटकते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आठ बजे के बाद नहीं मिलती बसें, भटकते हैं यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन

Trending Videos
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन नहीं होने की वजह से यात्रियाें को भटकना पड़ता है। ऐसे में लोकल मार्ग पर डग्गामार वाहन ही यात्रियाें का सहारा बनते हैं। हालांकि, लंबी दूरी के लिए दूसरे डिपो से आने वाली बसें विकल्प रहती हैं।
शाहजहांपुर डिपो की बसों का संचालन सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाता है। रात आठ बजे तक बसें निकल जाती हैं। उसके बाद बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर समेत कई रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है।
रात में ट्रेन से आने वाले यात्रियों को बसें नहीं होने पर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। रात में डग्गामार वाहन मनमाना किराया भी वसूलते हैं। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि रात दस बजे तक दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन होता है। बाकी रूट के लिए दूसरे डिपो की बसें आती रहती हैं।