सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress Protests Against NEET-UG Cancellation; Clashes Erupt Over Snatching of Effigy

Shahjahanpur News: नीट-यूजी निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...पुतला छीनने पर हुई झड़प

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congress Protests Against NEET-UG Cancellation; Clashes Erupt Over Snatching of Effigy
शाहजहांपुर में एनएसयूआई के पदा​धिकारियों से पुतला छीनती पुलिस। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नीट-यूजी निरस्त होने के विरोध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध में पुतला दहन करने का प्रयास करने पर पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। जिलाध्यक्ष का दावा है कि झड़प में कई कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।
Trending Videos


मंगलवार को पांच बजे कार्यकर्ता एनटीए का पुतला लेकर कार्यालय से बाहर निकले। वहां पहले से तैनात पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। पुलिस और युवा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। खींचतान में पुतला दो भागों में बंट गया। इससे पहले हुई बैठक में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की मेहनत, त्याग और सपनों को इस व्यवस्था ने कुचल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी पिता ने कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई कराई, किसी मां ने गहने बेचकर अपने बच्चों का भविष्य संवारने की कोशिश की। लाखों छात्र-छात्राओं ने रात-रातभर जागकर तैयारी की, लेकिन बदले में नीट-यूजी निरस्त कर दी गई।

जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया ने भी सरकार पर प्रश्न उठाए। प्रदर्शन में अध्ययन आनंद, मोहम्मद अयान खान, उमंग मौर्य, अमिल खान, परवेज अहमद, गनी, हर्ष गंगवार, शोभित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed