फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consensus reached to switch to a semester-wise fee structure following the 'Chhatra Hunkar' movement.

Shahjahanpur News: छात्र हुंकार आंदोलन के बाद फीस सेमेस्टरवार करने पर बनी सहमति

Wed, 16 Sep 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached to switch to a semester-wise fee structure following the 'Chhatra Hunkar' movement.
शाहजहांपुर में जुलूस निकालते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पूरे साल की फीस एक साथ जमा कराने के विरोध में छात्र हुंकार आंदोलन के तहत जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस बीच विश्वविद्यालय के गेटों पर ताला डालकर विरोध जताया। छात्रों की मांग पर कुलपति ने तकनीकी तर्क समझाने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में मांग को मान लिया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे छात्र आवास विकास कॉलोनी में एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में विश्वविद्यालय पहुंचे। छात्र नेताओं ने गेटों पर ताले डालकर प्रदर्शन किया। इस बीच सभा में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन देकर सेमेस्टरवार फीस व्यवस्था लागू करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके लिए सात दिन का समय दिया गया था। मांग पूरी न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू किया। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा कि एक साथ पूरे साल की फीस जमा करना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ है। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि छह घंटे के आंदोलन के बाद कुलपति ने मांग स्वीकार कर ली। प्रदर्शन में प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता, आयुष्मान चौहान, योगेंद्र मिश्रा, जितेंद्र पाल, वैभव सक्सेना, सौम्या गुप्ता, रीवा वर्मा, करन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो बार में फीस जमा करने पर विद्यार्थी की छात्रवृत्ति अटकने का खतरा रहेगा। परिषद के पदाधिकारियों को तकनीकी चीजों को समझाने का प्रयास भी किया। हालांकि, उनकी बात पर सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed