{"_id":"697a5ba5d244baca6c08fe97","slug":"danger-exposed-transformersthe-unstable-poles-wont-be-able-to-withstand-even-a-strong-gust-of-wind-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164099-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा : खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर...तेज हवा का झोंका भी सहन नहीं कर पाएंगे गिरताऊ खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा : खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर...तेज हवा का झोंका भी सहन नहीं कर पाएंगे गिरताऊ खंभे
विज्ञापन
फुरकान कुरैशी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रीवैंप योजना का कार्य होने के बाद भी बिजली के नेटवर्क में सुधार नहीं हो पा रहा है। शहर के अधिकतर रास्तों पर गिरताऊ खंभे लगे हैं, जो तेज हवा का एक झोंका सहन करने की क्षमता नहीं रखते। ट्रांसफॉर्मरों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई जाली भी गायब हो गई हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
शहरी क्षेत्र में नौ उपकेंद्रों से करीब 75 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। नगर में बिजली के नेटवर्क को दुरुस्त कराने के लिए रीवैंप योजना के तहत कार्य कराया गया था। इसमें खंभे बदलने से लेकर ट्रांसफाॅर्मरों तक काे सुरक्षित करना था। रीवैंप योजना के तहत काम होने के बाद भी ट्रांसफॉर्मरों और बिजली के खंभों की हालत काफी खराब है।
खिरनीबाग में रामचरन धर्मशाला के पास रखे ट्रांसफॉर्मर की प्लथ बनाकर रख दिया, लेकिन इसकी जाली गायब है। सामने से ट्रांसफॉर्मर खुला होने के कारण आए दिन जानवर चपेट में आ जाते हैं। बारिश में लोग झटका खाने को मजबूर रहते हैं। यहां पर मंदिर है। मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी खतरा रहता है।
प्रमुख मार्ग होने के बाद भी बिजली निगम के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आसपास के लोग इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं। कई लोगों को करंट भी लग चुका है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।
अंजान चौकी से अलीजई जाने वाले मार्ग पर तीन ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। पूर्व में ट्रांसफॉर्मरों को कवर करने के लिए जाली लगाई गई थी, लेकिन वर्तमान में सामने की जाली गायब हो गई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आए दिन जानवर अंदर घुस जाते हैं। इसके चलते मवेशियों की मौत हो जाती है, साथ ही बिजली भी प्रभावित होती है।
इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र के परिसर में ट्रांसफॉर्मर खुला रखा है। यहां से गल्ला मंडी की ओर लोगों की आवाजाही रहती है। परिसर के बाहर भी ट्रांसफॉर्मर खुले में रखा है। यहां पर बुध बाजार में काफी भीड़ उमड़ती है। उसके बाद भी अफसरों ने इसे जाली से युक्त कराने की ओर ध्यान नहीं दिया। शहर में कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मरों की जाली गायब होने से हादसा होने का डर बना रहता है।
--
तेज हवा चलने पर मुसीबत बनेंगे जर्जर खंभे
बिजली का नेटवर्क संभाले खंभे ही गिरताऊ हालत में हैं। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक और दो के बीच में लगे बिजली के खंभे काफी झुके हुए हैं। मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद के पीछे ट्रांसफॉर्मर से गंज शहीद बाबा की मजार तक कई खंभे काफी जर्जर हालत में हैं। ईडन मैरिज लॉन के पास बिजली का खंभा नीचे से गल चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। अलीजई जाने वाले मार्ग पर सीमेंट का खंभा ऊपर से टूटा मिला, जिसे बांधकर किसी तरह रोका गया है। बहादुरगंज में पचराहे के पास भी खंभा झुका है। ऐसे अनगिनत रास्तों पर बिजली के खंभों का हाल बेहाल है, जिनको नीचे से वेल्डिंग कर किसी तरह रोककर काम चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में तेज हवा चलने पर खंभे मुसीबत बन सकते हैं।
--
नगर में कई जगह पर नीचे से गल चुके जर्जर खंभों की वजह से हादसा हो सकता है। तेज हवा चलने से गिरने की आशंका है, साथ ही बंदर भी खंभों को हिला देते हैं। इससे आए दिन बिजली गुल हो जाती है।
- शाहनवाज इदरीसी, मोहल्ला जलालनगर
--
हमारे मोहल्ले में कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे हैं। इससे हादसा होने का खतरा रहता है। खंभे भी नीचे से गल गए हैं, जो गिरताऊ हालत में हैं। समाधान के लिए एक्सईएन को ज्ञापन देंगे।
- फुरकान कुरैशी, मोहल्ला मामूड़ी
--
यह हैं ट्रांसफॉर्मर लगाने के मानक
ट्रांसफॉर्मर को ऊंचाई पर रखने के लिए प्लथ होना चाहिए। चारों तरफ से जाली लगाकर ट्रांसफॉर्मर कवर हो। अर्थिंग की व्यवस्था ऐसी हो जिससे किसी को झटका नहीं लगे। फ्यूज सेट भी लगा हो, जो हाई वोल्टेज आने पर स्वत: जल जाता है।
--
जहां पर खंभे खराब स्थिति में हैं, उन्हें चिह्नित कराया गया है। खंभे व ट्रांसफॉर्मरों को बिजनेस प्लान के तहत सही कराया जाएगा। इसका टेंडर निकाला गया है।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता नगर
Trending Videos