{"_id":"697eff06498e0b550a00774d","slug":"man-died-after-being-attacked-by-a-bull-in-shahjahanpur-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ के हमले से युवक की मौत, खेत में सींगों से उठाकर कई बार पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ के हमले से युवक की मौत, खेत में सींगों से उठाकर कई बार पटका
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर जिले में छुट्टा सांड़ों का आतंक थम नहीं रहा है। जलालाबाद क्षेत्र में सांड़ ने हमला कर एक युवक को मार डाला। सांड़ खेत में वरसीम खा रहा था। युवक उसे भगाने गया था, तभी सांड़ ने उस पर हमला कर दिया।
करन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुआहार टापर के मंझरा हथिनापुर निवासी 26 वर्षीय युवक करन की सांड़ ने जान ले ली। करन रविवार सुबह खेत में वरसीम (पशुओं का चारा) खा रहे सांड़ को भगाने गया था। तभी हमलावर हुए सांड़ ने उसे खेत में ही पटक दिया। सांड़ ने उस पर कई बार हमला किया। करन की चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।
Trending Videos
सांड़ के हमले से लहूलुहान हुए करन को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पिता राजेश सिंह ने बताया कि घर के सामने वाले खेत मे जानवरों के लिए वरसीम बोई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे बड़ा बेटा करन घर से बाहर निकला तो देखा कि खेत में एक सांड़ वरसीम खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ ने सींग से उठाकर पटका
करन घर से डंडा लेकर सांड़ को भगाने खेत पर पहुंचा। सांड़ भागने के बजाय उस पर हमलावर हो गया और करन को सींग से उठाकर पटकने के बाद इस पर कई हमले कर दिए, जिससे करन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल करन को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
