फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of 7-year-old boy; allegations of administering wrong medicine and injection.

Shahjahanpur News: सात वर्षीय बालक की मौत, गलत दवा व इंजेक्शन लगाने का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Death of 7-year-old boy; allegations of administering wrong medicine and injection.
आरव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी आरव (7) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता राजीव सिंह ने सिंधौली थाना क्षेत्र के मियांपुर पैगापुर गांव निवासी झोलाछाप शिवसरन पर गलत दवा देने और इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजीव सिंह के अनुसार, सोमवार रात आरव के पेट में दर्द हुआ था। वह बेटे को लेकर पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा पर सिंधौली थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव में शिवसरन के यहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने बालक को दवा देने के साथ इंजेक्शन लगाया। इसके बाद आरव के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पीआरवी को देखते ही झोलाछाप, स्टाफ के साथ मौके से भाग गया। घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बेटे का शव देखकर मां सीता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि राजीव की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
स्वास्थ्य विभाग भी करेगा जांच

नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली खां ने बताया कि मियांपुर गांव में संचालित अस्पताल की जानकारी उन्हें नहीं है। तत्काल टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
000000000000000000
युवक की मौत पर हंगामा, झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप



शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के सैजना मधु गांव निवासी जगवीर (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



बताते हैं कि जगवीर को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोगों ने उसे झोलाछाप को दिखाया था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जगवीर को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गए। वहां चिकित्सकों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाने के बाद नाराज परिजन मौके पर गए और झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।




पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को शांत कराया। उधर, मृतक की पत्नी ममता व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि तीन बेटी और तीन बेटों की जिम्मेदारी ममता के कंधों पर आ गई है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed