तिलहर। इमली मोहल्ले में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तौसीम के घर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने से घर में मौजूद परिजनों में अफरातफरी मच गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पड़ोसियों की मदद से दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। तौसीम ने बताया कि वह उस दौरान काम पर गए थे और घर पर उनकी मां रुखसाना, बहन शबाना, अफसाना और गुलशन मौजूद थीं। मां खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई थी। संवाद