{"_id":"69e77ff14398f31517049a43","slug":"five-members-of-the-same-family-critically-injured-in-a-dispute-over-moving-a-vehicle-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-171218-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गाड़ी हटाने के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गाड़ी हटाने के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलहर। गांव महियावर निवासी सुरेशपाल सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वह अपने भाई अमर सिंह, शिव नारायण सिंह, मोनू सिंह और बेटे अंकित सिंह के साथ मैरिज लॉन से कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में भक्सी तिराहे के पास मतीउल्ला की दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। आरोप है कि हसीब नामक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। उससे गाड़ी साइड में लगाने को कहा तो भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा।
उसके समर्थन में आए अजीम, तारीफ, शाहिद, अनीस, तसलीम, शरीफ, मुकर्रम और जाफर समेत 5-7 अज्ञात लोगों ने पीट दिया। हमले में सुरेशपाल सिंह समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचीं एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीओ ज्योति यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद और पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X