सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gang of female thieves active in the Kachhiyani Kheda Hanuman Temple complex busted.

Shahjahanpur News: कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर परिसर में सक्रिय महिला चोर गैंग का खुलासा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Gang of female thieves active in the Kachhiyani Kheda Hanuman Temple complex busted.
विज्ञापन
गिरोह की तीन महिलाएं पुलिस ने पकड़ीं, चोरी के आभूषण बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर परिसर और वहांं प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को देर रात महिला चोर गैंग का खुलासा कर गिरोह की तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से श्रद्धालुओं के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं।
गत कई माह से मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आभूषण और कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने चोर गिरोह की तीन महिलाओं को उनके घरों से पकड़ा और पूछताछ को हिरासत में लेकर उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों महिलाओं से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार महिलाओं ने चोरी की वारदातों में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं और गिरोह के संचालन से जुड़े कई राज खोले हैं। हालांकि, गिरोह की मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है और उसकी तलाश की जा रही है। हिरासत में ली गई महिलाएं सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांवों की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

सीओ इशिका सिंह ने बताया कि गिरोह की सरगना की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं से बरामद चोरी के आभूषणों की पहचान कराने और मंदिर के आसपास चोरियों में इसी गिरोह की तस्दीक कराने के लिए उन सभी श्रद्धालुओं से संपर्क किया जा रहा है, जिनके सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed