सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hailstorm Accompanies Rain; Fear of Crop Damage

Shahjahanpur News: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसल को नुकसान की आशंका

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm Accompanies Rain; Fear of Crop Damage
शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाता व्य​​क्ति। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुक्रवार सुबह से बारिश शुरू हुई जो दिन में रुक-रुककर होती रही। शहर व देहात के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। गेहूं और सरसों की खेत में कटी पड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। बारिश और तेज हवा का क्रम जारी रहा तो ज्यादा नुकसान हो सकता है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम तक तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। दिन में कई बार रुक-रुक बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई। पछुआ हवा चल रही है और वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। बादल भी छाए हुए हैं और आर्द्रता 65 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। शनिवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
--
खेत में कटी फसलों को नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कम बारिश दर्ज की गई है। खेत में अगेती गेहूं और सरसों की फसल खेत में कटी पड़ी होने से नुकसान होगा। इससे गेहूं के दाने काले और हल्के होने की आशंका है। खेत में खड़ी फसल को अभी नुकसान नहीं है। अगर हवा के साथ बारिश होती है तो गेहूं गिर सकता है। इससे उत्पादन में कमी आ सकती है। आम में छोटा फल आ गया है। अगर तेज हवा चलेगी तो यह भी गिर सकता है। सब्जियों और पालेज की फसलों में नमी आएगी। इससे उत्पादन में वृद्धि होगी। अधिक बारिश होने से इनमें भी नुकसान की आशंका बढ़ जाएगी।

शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद

शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed