{"_id":"6a78b6af545573d8ba0a62ae","slug":"hariyali-teej-celebrations-in-full-swing-sandhya-secures-first-place-in-the-games-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-181297-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरियाली तीज उत्सव की धूम, खेल में संध्या रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरियाली तीज उत्सव की धूम, खेल में संध्या रहीं प्रथम
विज्ञापन
पुवायां में हरियाली तीज उत्सव मनाती महिलाएं। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता समाज की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक मीना गुप्ता के आवास पर हुआ। इसमें हाऊजी और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में संध्या सिंह प्रथम, कल्पना गुप्ता द्वितीय और आशा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर हिस्सा लिया और सावन के गीतों के बीच झूला झूलकर तीज का उल्लास मनाया। संयोजक मीना गुप्ता ने महिलाओं का स्वागत करते हुए तिलक किया। नगर अध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है।
महामंत्री आभा गुप्ता और कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। आशा गुप्ता और रेखा गुप्ता ने हाउजी सहित विभिन्न खेल कराए। जिलाध्यक्ष रीता रानी गुप्ता, शिवानी गुप्ता, शशि गुप्ता, किरन गुप्ता, रेखा गुप्ता, अनुराधा रवानी, निधि गुप्ता, सोनम गुप्ता, अंजली गुप्ता आदि मौजूद रहीं।